दक्षिण मंडल में आयोजित हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
हापुड़, जुलाई 18 -- भाजपा दक्षिण मंडल के बूथ सम्मेलन का शनिवार को आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक व भाजपा के जिला महामंत्री कपिल सिंघल रहे। विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, यह सिर्फ कार्यकर्ताओं के दम पर ही है। कपिल सिंघल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में कार्यकर्ता बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत बनाने का काम कर रहे है। इसलिए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को देवतुल्य मानती है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, सोनू गर्ग, अजय भास्कर, सचिन गुप्ता आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.