हापुड़, अप्रैल 28 -- हापुड़, भाजपा ने दक्षिण मंडल की कमेटी की घोषणा कर दी है। ऐसे में सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने दक्षिण मंडल की नवनियुक्त कमेटी का अपने मिनाक्षी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर स्वागत किया। विधायक ने मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा की समस्त कमेटी का पटका पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि यह कमेटी पूरे मंडल में पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, महेश तोमर, सचिन गुप्ता, कैलाश वर्मा, राखी शर्मा, राजेश, नरेन्द्र, विवेक, उमेश, जीत, विवेक सिंघल, तेजवीर सिंह आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...