दक्षिण भारत से 1200 चिकित्सकों को लाने के लिए दो टीमें गठित
रांची, अक्टूबर 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में डॉक्टरों की कमी दूर करने और सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में चिकित्सकों की उपलब्धता, अस्पतालों के संचालन, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की समीक्षा की गई। मंत्री ने बताया कि चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चेन्नई, केरल, हैदराबाद और बेंगलुरु आदि जगहों से चिकित्सकों को झारखंड लाने के लिए दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। पहली टीम का नेतृत्व विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा करेंगी, जिसमें संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला शामिल रहेंगे। दूसरी टीम का नेतृत्व एनएचएम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.