प्रयागराज, मार्च 11 -- इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की विशेष यात्रा की घोषणा की है। यह ट्रेन 11 अप्रैल को गोरखपुर से रवाना होकर 22 अप्रैल 2026 तक 11 रात और 12 दिन की यात्रा कराएगी। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन में कुल 751 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें सेकेंड एसी की 49, थर्ड एसी की 210 और स्लीपर की 492 सीटें शामिल हैं। यात्री गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, झांसी और ललितपुर से चढ़-उतर सकेंगे। आईआरसीटीसी के...