दुमका, जुलाई 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका रेलवे स्टेशन से 14 जुलाई 2026 को 40 तीर्थ यात्रियों को लेकर दक्षिण भारत के प्रमुख दर्शनीय स्थलों एवं प्रमुख तीर्थ यात्रा पर निकली भारत गौरव यात्रा ट्रैन यात्रियों को लेकर 26 जुलाई को सकुशल दुमका वापस लौट गई। दक्षिण भारत के प्रमुख दर्शनीय स्थलों एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर वापस लौटे तीर्थ यात्रियों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी गई। प्रमुख दर्शनीय स्थलों का दर्शन कर अपनी धर्मपत्नी पुष्पलता झा के साथ दुमका रेलवे स्टेशन पर पहुँचने के बाद राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं प्लस टू जिला स्कूल दुमका के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ0 दिलीप कुमार झा ने यात्रा का अनुभव साझा करते हुए कहा कि पूरी यात्रा पूरी तरह आनंददायक रहा। यह भी पढ़ें- गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो-2026 डॉ झा ने कहा कि भारतीय...