दक्षिण भारतीय कलाकारों ने की भरतनाट्यम की प्रस्तुति
वाराणसी, जुलाई 13 -- वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ गली स्थित काशीपुराधीश्वरी माता अन्नपूर्णा मंदिर में रविवार को बेंगलुरु से आए अखिल भारतीय संगीत नृत्य कलाकार संघ के कलाकारों ने भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति दी। मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज के नेतृत्व और गीतकार कन्हैया दुबे 'केडी' के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में गणेश वंदना, गंगा अवतरण, अन्नपूर्णा महिमा, महिषासुर मर्दिनी और काल भैरव स्तुति पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों में संध्या केशव राय, अपेक्षा पाल, नवमी, साक्षी, अनघा, सुप्रिया, सौजन्या, तान्वी, अनीता, अनन्या, श्रेव्या और अन्नपूर्णा शामिल रहीं। बाल कलाकार यथार्थ दुबे ने शिव पंचाक्षर स्तोत्र, महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र और कालभैरवाष्टकम की प्रस्तुति दी। अमलेश शुक्ला ने 'नमोस्तुते नमोस्तुते' तथा अरुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.