वाराणसी, जुलाई 4 -- वाराणसी। तमिलनाडु के प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता प्रेमिड नटराजन का शुक्रवार को काशी तमिल संगम संस्था ने अभिनंदन किया। हनुमान घाट स्थित कांची कामकोटि मठ में संस्था के उपाध्यक्ष पं.के. वेंकटरमण घनपाठी ने उन्हें अंगवस्त्रम एवं स्मृतिचिह्न भेंट किया। प्रेमिड नटराजन ने कहा कि काशी आकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ है। यहां की पवित्रता, मंदिरों की दिव्यता और घाटों की भव्यता ने मन को गहराई से प्रभावित किया है। मौके पर तमिलनाडु के न्यायधीश नारायण का विशेष सम्मान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...