दक्षिण पूर्व रेलवे में स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक बदलाव
चक्रधरपुर, अगस्त 22 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम के अनुमोदन के बाद पीसीएमडी दक्षिण पूर्व रेलवे अंजना मल्होत्रा 21 अगस्त को 62 वर्ष की आयु पूरी कर रही हैं। इसके बाद 22 अगस्त से उन्हें प्रधान सलाहकार स्वास्थ्य, क्लिनिकल पद पर तैनात किया गया है। वहीं गार्डनरीच की सीएचडी डॉ. धृतिदीपा चौधरी (बागची) को उनके वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त एक महीने के लिए या रेलवे बोर्ड द्वारा नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, पीसीएमडी दक्षिण पूर्व रेलवे के पद के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी फिलहाल डॉ. धृतिदीपा चौधरी संभालेंगी। नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति होने के बाद व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.