दक्षिण पूर्व रेलवे में पटरी रख-रखाव से आज होगा परिचालन प्रभावित
देवघर, अगस्त 14 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में किता और सिली स्टेशनों के बीच पटरी रख-रखाव कार्य के कारण 14 अगस्त को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर- 13503/13504 बर्दवान-हटिया-बर्दवान मेमू एक्सप्रेस की 14 अगस्त को होने वाली यात्रा गोमो स्टेशन पर संक्षिप्त रूप से समाप्त होगी और वहीं से संक्षिप्त यात्रा के रूप में प्रारंभ की जाएगी। इसी तरह ट्रेन नंबर- 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर की 14 अगस्त को होने वाली दोनों यात्राएं मुरी स्टेशन तक ही संचालित होंगी। दोनों ट्रेनों की यात्रा मुरी में संक्षिप्त रूप से समाप्त कर वहीं से प्रारंभ की जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा की योजना बनाएं। पटरी रख-रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.