आदित्यपुर, अप्रैल 18 -- आदित्यपुर,संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को गार्डेनरिच कोलकाता में महाप्रबंधक कार्यालय में नव नियुक्त महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन से शिष्टाचार मुलाकात की। पुष्प गुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के हितों और रेलवे की कार्य कुशलता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। वहीं, महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने यूनियन के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि रेल प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर रेलवे के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। वहीं, यूनियन नेताओं ने उम्मीद जताया कि जैन के कुशल नेतृत्व में रेल कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और औद्योगिक संबंध और अधिक मजबूत...