चक्रधरपुर, मार्च 30 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस ने खड़गपुर रेल मंडल के दौरे पर आये दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा को विदाई दी। मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री सह चक्रधरपुर रेल मंडल संयोजक जहांगीर हक ने जीएम अनिल कुमार मिश्रा को गुलदस्ता और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और विदाई दी। मौके पर उन्होंने कहा कि अनिल कुमार मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान जोन के सभी मंडल में यूनियन के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर कार्य किया है। खड़गपुर रेल मंडल में आयोजित विदाई समारोह में चक्रधरपुर, खड़गपुर, आद्रा और रांची रेल मंडल के यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे। जिसमें मोहम्मद सलीम, कौशिक दा, गौतम सरकार, संजय दास, ईश्वर राव, पी क्रीस्ना राव, अनुप कुमार सिंह के अलावा कई पदाधिक...