जमशेदपुर, मई 17 -- दक्षिण पूर्व रेलवे जोन को जल्द पांच सौ से ज्यादा सुपरवाइजर एवं अफसर मिल सकते हैं। अफसर और सुपरवाइजर पद पर 7000 नए पद सृजित करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड से मंत्रालय भेजा गया है। इसमें ग्रुप बी में 2000 और ग्रुप सी में 5000 पद सृजन की योजना है। नए अफसर व सुपरवाइज़र आने से टाटानगर समेत जोन के चक्रधरपुर, खड़गपुर, आद्रा और रांची रेल मंडल को लाभ होगा। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के सहायक महासचिव एसआर मिश्रा के अनुसार, रेलवे बोर्ड में नए पद सृजन का मुद्दा अप्रैल में उठा था, ताकि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ परिचालन में सुधार हो। रेलवे बोर्ड से 7000 नए पद सृजन की जानकारी अभी फेडरेशन को दी है। इससे यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा, ढुलाई व विकास कार्यों की निगरानी में सहूलियत होगी। फेडरेशन के अनुसार, ट्रेनों व मालगाड़ियों ...