जमशेदपुर, मार्च 8 -- टाटानगर रेलवे कॉलोनी और विभिन्न विभाग सोलर ऊर्जा से रोशन होंगे। चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर समेत अन्य स्टेशनों, कॉलोनियों और कार्यालयों में सोलर प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के सौ से अधिक छोटे-बड़े स्टेशनों को सोलर ऊर्जा से रोशन करने की योजना है। रेलवे में कुल 939 मेगावाट सोलर ऊर्जा उत्पन्न करने का लक्ष्य है। हालांकि, टाटानगर स्टेशन कई वर्षों से सोलर ऊर्जा के माध्यम से रोशन हो रहा है। यहां न्यू इलेक्ट्रिक लोको शेड में कुछ महीने पहले 350 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया गया। अब रेलवे कॉलोनी के क्वार्टरों की छत पर 300 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने की तैयारी है। रेलवे बिजली की खपत कम करने के लिए सोलर प्लांट लगा रहा है। चक्रधरपुर रेल मंडल झारखंड और ओडिशा स्थित स्टेशनों व कॉलोनियों में सोलर प्लांट लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.