जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- रेल मंत्रालय ने राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद दक्षिण रेलवे के आईआरएसई अधिकारी प्रेम रंजन कुमार का स्थानांतरण दक्षिण पूर्व रेलवे में किया है। मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रेम रंजन कुमार को दक्षिण पूर्व रेलवे में मुख्य संरक्षा अधिकारी (सीएसओ) के पद पर पदस्थापित किया गया है। रेल मंत्रालय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रेम रंजन कुमार के वर्तमान पद से कार्यमुक्त होने और दक्षिण पूर्व रेलवे में मुख्य संरक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि की जानकारी मंत्रालय को उपलब्ध कराई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...