बोकारो, अप्रैल 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन को नया महाप्रबंधक मिल गया है। अनिल कुमार जैन ने इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। इससे पहले वे उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने रेलवे सुरक्षा से जुड़े कई अहम कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। अनिल कुमार जैन भारतीय रेलवे के अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं व उन्हें संचालन, सुरक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव है। उनके नेतृत्व में दक्षिण पूर्व रेलवे में यात्री सुविधाओं के विस्तार, समयबद्ध संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि उनके कार्यकाल में जोन में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.