चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक के तौर पर मनीष कुमार जैन ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पहले वे मेट्रो रेलवे कोलकाता में प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। मनीष जैन भारतीय रेल यात्रिंक अभियंता सेवा (आईआसएसएमई) के वर्ष 1990 बैच के अधिकारी है। वे रेलवे में अनके महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। इनमें रोलिंग स्टॉक इंजिनियर (कोचिंग) पूर्व रेलवे मंडल रेल प्रबंधक हावड़ा, पूर्व रेलवे कार्यकारी निदेशक/ यांत्रिक अभियांत्रिकी (माल), रेलवे बोर्ड,कार्यकारी निदेशक/यांत्रिक अभियांत्रिकी(ट्रेक्शन) रेलवे बोर्ड, मुख्य महाप्रबंधक इरकान, ग्रूप जनरल मैनेजर(तकनीकि) कॉनकॉर, निर्देशक राष्ट्रीय रेल संग्रहालय नई दिल्ली सहित भारतीय रेल के कई अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। यह भी पढ़ें- दक्षिण पूर्व रेलवे के नए अपर महाप...