जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन के नए रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। जीएम एके मिश्रा के रिटायर होने पर एजीएम एस मजूउदार अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। बताया जाता है कि, नए जीएम अनिल कुमार जैन रेलवे विद्युत इंजीनियरिंग सेवा 1990 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का लंबा अनुभव प्राप्त है। इससे जोन की परियोजनाओं में सुरक्षा, योजना निर्माण और डिजाइन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। इधर, नए जीएम के आने से जोनल अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुभकामना दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.