नई दिल्ली, मार्च 22 -- -पीडब्ल्यूडी ने इस कार्य के लिए 36 लाख रुपये फंड स्वीकृत किया नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दक्षिण पूर्वी इलाके की चार प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इन सड़कों की मरम्मत के लिए 36 लाख रुपये का फंड स्वीकृत कर दिया है। इससे लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी।एमएमए रोड, एमपी रोड, सीवी रमन मार्ग और गुरुद्वारा रोड पर काफी गड्ढे हैं। बिजली व इंटरनेट की केबल और गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए इन सड़कों को खोदा गया था। काम पूरा होने के बाद सड़कों पर गड्ढों को भरा गया। लेकिन सड़क समतल नहीं हुई। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए और स्थानीय निवासियों तथा राहगीरों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि अगले महीने तक इन चारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.