नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दक्षिण पूर्वी इलाके की चार प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इन सड़कों की मरम्मत के लिए 36 लाख रुपये का फंड स्वीकृत कर दिया है। इससे लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। एमएमए रोड, एमपी रोड, सीवी रमन मार्ग और गुरुद्वारा रोड पर काफी गड्ढे हैं। बिजली व इंटरनेट की केबल और गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए इन सड़कों को खोदा गया था। काम पूरा होने के बाद सड़कों पर गड्ढों को भरा गया, लेकिन सड़क समतल नहीं हुई। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए और स्थानीय निवासियों तथा राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि अगले महीने तक इन चारों सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए टेंडर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.