दक्षिण थाना पुलिस ने दो चोर किए गिरफ्तार
फिरोजाबाद, मई 13 -- दक्षिण थाना पुलिस ने बुधवार को गांव लालऊ के बाहर मरघटी तिराहा से शहनशाह उर्फ दिनेश पुत्र खुशीराम निवासी गली नंबर तीन नाले की पुलिया हिमांयुपुर, आशाराम पुत्र भगवान सिंह निवासी गली नंबर दो हिमांयुपुर की पुलिया को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दोनों चोर गिरफ्तार किए गए हैं। चोरों की निशानदेही पर एक कूलर की मोटर, कॉपर का तार, एक मोटर और दो चाकू बरामद किए हैं। दोनों चार को जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.