कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर। कानपुर दक्षिण की किदवई नगर और गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर भाजयुमो के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष पंडित विकास दुबे ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा दीप तिराहा से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए किदवई नगर चौराहे पर समाप्त हुई। देशभक्ति के गीतों से यात्रा में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार होता रहा। सांसद रमेश अवस्थी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधायक महेश त्रिवेदी, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक एवं अविनाश सिंह चौहान ,भाजपा महिला नेत्री पूनम द्विवेदी,अमन तिवारी ,प्रांजुल अवस्थी, नकुल मिश्रा,आनंद सिंह, पीयूष रंजन मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, छोटे दद्दा ,सूरज बाजपेई, अशोक हिन्दू आदि शामिल थे। यात्रा का संचालन मोनू पांडे ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.