दक्षिण कोरिया ने तीन वर्ष बाद ब्याज दर बढ़ाई
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- सियोल। दक्षिण कोरिया के केंद्रीय बैंक ने पश्चिम एशिया में तनाव के कारण बढ़ी मुद्रास्फीति पर काबू पाने और घरेलू कर्ज में वृद्धि की रफ्तार को धीमा करने के मकसद से तीन वर्ष से अधिक समय बाद गुरुवार को पहली बार अपनी प्रमुख ब्याज दर में बढ़ोतरी की। मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद बैंक ऑफ कोरिया ने अपनी नीतिगत रेपो दर को 2.5 प्रतिशत से 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 2.75 प्रतिशत कर दिया। जनवरी, 2023 के बाद पहली बार ब्याज दर में वृद्धि की गई है। बैंक ऑफ कोरिया के गवर्नर ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति के सभी सात सदस्यों ने नीतिगत ब्याज दर बढ़ाने का समर्थन किया। यह भी पढ़ें- Stock Market Today: कोस्पी क्रैश होकर 6% से अधिक लुढ़का, क्या घरेलू शेयर मार्केट भी गिरेगा?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.