हल्द्वानी, मार्च 20 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। विवि में जारी 'विजिटिंग प्रोफेसर फेलोशिप प्रोग्राम' के तहत शुक्रवार को कोरिया नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी दक्षिण कोरिया के प्रो.क्वांग सिक चुंग ने डिजिटल शिक्षा और लर्निंग एनालिटिक्स पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के भविष्य पर चर्चा करते हुए कहा कि आने वाला समय गेम-आधारित शिक्षण और क्लाउड-आधारित प्रणालियों का है। उन्होंने डेटा के आधार पर शिक्षण पद्धतियों में सुधार की जरूरत पर विशेष जोर दिया। इससे पहले प्रो.चुंग ने कोरिया नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की कार्यप्रणाली और वहां अपनाए जा रहे आधुनिक नवाचारों से रूबरू कराया। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी ने कहा की विजिट...