बरेली, मार्च 3 -- भारत की सुगंध अब वैश्विक बाजार में नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रही है। बरेली रीजन की प्रमुख निर्यातक कंपनी एरोमेटिक एंड एलाइड के साथ हुए एक अहम अंतरराष्ट्रीय करार के जरिए अब हिन्दुस्तान का परफ्यूम दक्षिण कोरिया के माध्यम से दुनिया भर में पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इस पहल के तहत दक्षिण कोरिया में एक विशेष परफ्यूमरी स्कूल खोला जाएगा, जहां युवाओं को परफ्यूम निर्माण की आधुनिक तकनीक सिखाकर, उन्हें उद्यमी बनने के लिए तैयार किया जाएगा। यह करार जापान में 27 और 28 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान हुआ। सम्मेलन में शामिल दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधियों और बरेली की एरोमेटिक एंड एलाइड कंपनी के बीच समझौता हुआ, जिसके बाद भारतीय सुगंध उद्योग को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने की दिशा में नई संभावनाएं खुल गई हैं। प्...