नई दिल्ली, जून 29 -- विभूति नारायण राय,पूर्व आईपीएस अधिकारी ऐसा कम ही होता है कि चोरी की कोई एक घटना पूरे राष्ट्र को झकझोर कर रख दे। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोगों पर जिस तरह से श्रद्धालुओं के चढ़ावों में से नगदी और जेवरात की चोरी के आरोप लगे, उनसे उस विशाल हिंदू मानस का आहत होना बहुत स्वाभाविक है, जिसे संगठित करके समकालीन समाज और राजनीति को प्रभावित कर सकने में समर्थ एक विशाल आंदोलन चलाया गया और जिसने तब से सारे चुनावी समीकरण बदल दिए। शुरुआत में हल्के-फुल्के ढंग से चढ़ावे में चोरी के आरोप लगाए गए और ट्रस्ट के लोगों ने इसे हल्के में लेकर टालने की कोशिश की। जल्द ही आरोपों ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया। रुपये-पैसों की गिनती से शुरू हुई बात शीघ्र ही उन सोने-चांदी की ईंटों और आभूषणों तक पहुंच गई, जिन्हें दर्शनार...