नई दिल्ली, जून 13 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में डीईआरसी द्वारा बढ़ाए गए पीपीएसी से सबसे ज्यादा भार बीएसईएस के ग्राहकों पर पड़ेगा। उसमें भी बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड के ग्राहकों का पीपीएसी सबसे ज्यादा बढ़ाया गया है। उधर ऊर्जा मंत्री आशीष सूद का कहना है कि सरकार ने पूरा प्रयास किया है कि लोगों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। उनके प्रयासों से पीपीएसी में औसतन लगभग 2.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है जबकि बिजली कंपनियों को 31 फीसदी महंगी बिजली मिल रही है। यह भी पढ़ें- झटका! दिल्ली में बिजली हुई महंगी! जेब और ढीली करने के लिए रहिए तैयारबिजली कंपनियों की अपील जानकारी के अनुसार बिजली कंपनियों की तरफ से डीईआरसी के समक्ष अपील कर बताया गया था कि बीते अप्रैल माह से बिजली का खर्च बढ़ा है, जिसके चलते उन्होंने पीपीएसी बढ़ाने की मांग रखी थी। अप्रैल माह ...