मुंगेर, फरवरी 20 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर पुलिस के जांबाज सिपाही संख्या- 1040 अशोक कुमार ने नेपाल के लुंबिनी में आयोजित दक्षिण एशियाई कॉम्बैट चैंपियनशिप (सैक) की 90 किलोग्राम भारवर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से न केवल बिहार, बल्कि मुंगेर पुलिस का भी मान बढ़ा है। उनकी इस उपलब्धि पर मुंगेर पुलिस की ओर से सिपाही अशोक कुमार को हार्दिक बधाई दी गई है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। पुलिस विभाग ने कहा कि, यह सफलता अनुशासन, कठोर परिश्रम और खेल भावना का प्रतीक है, जो अन्य पुलिसकर्मियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.