नई दिल्ली, मई 13 -- रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग (Texmaco Rail & Engineering) के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी का स्टॉक इंट्रा-डे ट्रेडिंग में करीब 13 से 15 प्रतिशत तक उछलकर 120 रुपये के आसपास पहुंच गया। इस तेजी के पीछे दो बड़े कारण रहे, जिसमें मार्च तिमाही के शानदार नतीजे और दक्षिण अफ्रीका से मिला 4,045 करोड़ रुपये से ज्यादा का बड़ा रेल ऑर्डर शामिल है। इन दोनों खबरों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया और बाजार में कंपनी के शेयरों की भारी खरीदारी देखने को मिली। यह भी पढ़ें- टूटकर 400 रुपये से नीचे आया टाटा का पावर शेयर, मुनाफा घटने के बाद शेयर धड़ामचौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। टेक्समैको रेल का न...