दक्षिण अफ्रीका में नरसंहार, दो जगहों पर गोलियां बरसाकर 27 को भून डाला; हत्यारों की तलाश
केपटाउन, सितम्बर 27 -- दक्षिण अफ्रीका के दो सबसे बड़े शहरों के पास हुई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने बताया कि शनिवार रात जोहानिसबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित वेडेला टाउनशिप में एक बार में एके-47 राइफल और पिस्तौल से लैस संदिग्धों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बंदूकधारियों की संख्या आठ के करीब थी। घटना के दूसरे दिन भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने एक अलग बयान में बताया कि शनिवार देर रात करीब एक बजे केपटाउन के पास ल्वांद्ले में एक दुकान पर हुई गोलीबारी की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। यह दोनों घटनाएं पूर्वी तट के शहर डरबन के पास एक घर में आयोजित पार्टी में हुई गोलीबारी के कुछ ही दिन बाद हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.