नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने बुधवार को कहा कि शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से कोलकाता में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में जुरेल खेलेंगे और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी के बाहर बैठने की संभावना है। टेन डोएशे ने कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मुझे लगता है कि हमें टीम संयोजन का अच्छा अंदाजा हो गया है। पिछले छह महीनों में ध्रुव ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है और पिछले सप्ताह बेंगलुरु में (दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ) दो शतक लगाए हैं, उसे देखते हुए उनका इस मैच में खेलना तय है।' उन्होंने कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण बात मैच जीतने के लिए रणनीति बनाना है। नीतीश के मामले में हमारी स्थिति निश्चित रूप से नहीं बदली है। ऑस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.