नई दिल्ली, फरवरी 27 -- टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं। भला हो दक्षिण अफ्रीका का, जिसने गुरुवार को वेस्टइंडीज को हरा दिया और दूसरी तरफ भारत ने जिम्बाब्वे पर आसान जीत दर्ज की। अब 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का सुपर-8 मैच एक तरह का क्वार्टर फाइनल हो गया है। मैच में जो भी टीम जीतेगी, वह अंतिम 4 में जगह बना लेगी। भारत की उम्मीदें अपने मैच के अलावा गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच पर भी टिकी थी। भारतीय फैन दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ कर रहे थे। मैच के दौरान जब वेस्टइंडीज के खिलाड़ी चौके-छक्के जड़ रहे थे तो भारतीय फैंस की चिंता बढ़ रही थी। स्टार पेसर अर्शदीप सिंह के पिता तो वेस्टइंडीज की तरफ से लग रहे हर सिक्स पर अपना जैसे आपा ही खो दे रहे थे। यहां तक कि उनके मुंह से गालियां तक न...