नई दिल्ली, मार्च 12 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को बताया कि टी20 विश्व कप के बाद भारत में फंसे दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का आखिरी जत्था भी स्वदेश रवाना हो गया है। इससे आखिरकार पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्र के बंद होने से पैदा हुई उनकी परेशानी खत्म हो गई। खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध के कारण भारत में टी20 विश्व कप खेलने के लिए आई टीमों का कार्यक्रम अस्त-व्यस्त हो गया। इससे दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में फंस गई क्योंकि दुबई जैसे प्रमुख हवाई अड्डे और हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया था। वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के अपने अंतिम मैच क्रमशः एक मार्च और चार मार्च को कोलकाता में खेले थे। वेस्टइंडीज के नौ खिलाड़ी इस सप्ताह की शुरुआत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.