रामगढ़, जनवरी 22 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि देशभर में गुरुवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में रांची रोड स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक वातावरण में अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना, आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद और भंडारे का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि 22 जनवरी का दिन देशवासियों के लिए गौरव और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.