वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी। दक्षिणी भारत से आए कलाकारों ने कुचिपुड़ी नृत्य की विविधतापूर्ण प्रस्तुति से काशी के संगीत रसिक दर्शकों का प्रेम बटोरा। छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चर सोसाइटी आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे कुचिपुड़ी नृत्य के दो दिनी उत्सव की विराम संध्या में रविवार को विशाखापत्तनम, तिरुपति एवं विजयवाड़ा के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- गायन-वादन-नृत्य से अर्पित की संगीतांजलिकला, भक्ति और परंपरा का संगम कैंटोनमेंट स्थित नेहरू उद्यान में उत्सव की दूसरी संध्या में कला, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। नृत्य गुरु रापरला चंद्रशेखर एवं गुरु सरोजा प्रियदर्शिनी के सानिध्य में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को आनंदित किया। भगवान काशी विश्वनाथ के चरणों में समर्पित नृत्य-माला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.