मैनपुरी, जून 15 -- लोक निर्माण विभाग, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सहित विभिन्न निर्माण एजेंसियों की सड़क परियोजनाओं की डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट सभागार में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने, भूमि अधिग्रहण समय से पूरा करने और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। दक्षिणी बाईपास परियोजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने भूमि क्रय की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामवार व किसानवार प्रगति चार्ट तैयार करने और लेखपालों, राजस्व अधिकारियों एवं अभियंताओं की नियमित बैठकें कर अधिग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान को मूल्यांकन या अन्य विषय पर आपत्ति है, तो समिति गठित कर उसका समयबद्ध निस्तारण करें। वन और विद्युत विभाग से जुड़े लंबित प्रकरणों के लिए उन्...