खगडि़या, मई 12 -- खगड़िया । नगर संवाददाता अलौली थाना क्षेत्र के दक्षिणी बहोरबा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मंगलवार को जमकर लाठियां चली है। इस घटना में कई लोग जख्मी हो गए। जिसमें एक पक्ष से एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए। मारपीट की घटना में रामू केवट, विनय कुमार आदि शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इधर जख्मी ने बताया कि दूसरे पक्ष के द्वारा उससे पैसे की मांग की जा रही थी। पैसा नहीं देने पर उनलोगों के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। यह भी पढ़ें- मटकोर के दौरान भद्दी टिप्पणी का विरोध करने पर मारपीट, 12 घायल बताया जाता है कि मारपीट की घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग एक दूसरे पर लाठियां भांजते नजर आ रहे हैं। इधर पुलिस मामले की छानबीन...