जहानाबाद, अप्रैल 26 -- शादी की खुशियां हुई काफूर गैस रिसाव से गांव में मची अफरा-तफरी काको, निज संवाददाता। काको प्रखंड अंतर्गत भेलावर थाना क्षेत्र के दक्षिणी धरमपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान शनिवार की देर रात्रि उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रसोईघर में खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक मासूम बच्चे समेत छ: लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी सुबोध कुमार के घर पर उनके पुत्र की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। घर में उत्सव का माहौल था और बड़ी संख्या में रिश्तेदार व मेहमान जुटे थे। यह भी पढ़ें- शादी समारोह की खुशियों पर लगा सिलेंडर का ग्रहण महिलाएं रसोईघर में भोजन बनाने में व्यस्त थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा और देखते ...