जहानाबाद, मार्च 14 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। वाहन चोरी करने वाले अपराधियों की कारस्तानी नहीं थम रही है। चोरों ने फिर वाहन चोरी की एक घटना को अंजाम दिया। इस बार शहर के दक्षिणी दौलतपुर बाईपास के समीप एक घर के पास से बाइक की चोरी की गई है। इस संबंध में शनिवार को जितेंद्र शर्मा नामक व्यक्ति ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति के भांजे के नाम से बाइक थी। उक्त व्यक्ति उसका उपयोग कर रहे थे और दक्षिणी दौलतपुर बाईपास के समीप स्थित उनके घर के पास गाड़ी लगी हुई थी। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे तक सब कुछ ठीक-ठाक था। शनिवार की सुबह उनकी गाड़ी गायब थी। उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला तब इसकी सूचना उन्होंने नगर थाने की पुलिस को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.