दक्षिणी दिल्ली में सोमवार को रहेगा जलसंकट, 45 से ज्यादा इलाकों में नहीं आएगा पानी; देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- दिल्ली जल बोर्ड ने शनिवार शाम को एक बेहद जरूरी अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि सोनिया विहार WTP (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) में आए एक बड़े मेंटेनेंस के काम के कारण 6 जुलाई (सोमवार) को शहर के 48 से ज्यादा इलाकों में रहने वाले लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ेगा। DJB ने बताया कि इस काम के कारण 06/07/2026 को पानी की आपूर्ति सुबह 10 बजे से 8 घंटे तक प्रभावित रहेगी और शाम को पानी की सप्लाई या तो नहीं होगी या फिर कम प्रेशर से होगी। डीजेबी ने बताया कि रखरखाव का यह काम प्लांट में लगी 1900 मिली मीटर की मुख्य पाइपलाइन पर होना है, जिसकी वजह से दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में एक दिन के लिए या तो पानी की सप्लाई नहीं होगी या फिर कम दबाव से पानी आएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली के 75 से ज्यादा इलाकों में लगातार दो दिन नहीं आएगा पानी, देखिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.