दक्षिणी छोटानागपुर की टीम दो वर्गों में बनी चैंपियन
रांची, जुलाई 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के आखिरी दिन मंगलवार को खेलगांव स्थित प्रैक्टिस मैदान एवं बीआईटी मेसरा मैदान में फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग में दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल की टीम चैंपियन बनी। बालिका वर्ग के फाइनल में दक्षिणी छोटानागपुर एवं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें दक्षिणी छोटानागपुर की टीम 2-1 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनी। संथाल परगना तीसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग के फाइनल में दक्षिणी छोटानागपुर एवं कोल्हान प्रमंडल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें दक्षिणी छोटानागपुर ने 4-0 से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। संथाल परगना तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, अंडर 15 बालक वर्ग के फाइनल में संथाल परगना ने कोल्हान को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.