दक्षिणी क्षेत्र के कीचड़ से नहीं मिली राहत
भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। दो दिनों की बारिश ने नगर निगम क्षेत्र के दक्षिणी भाग की स्थिति और भी दयनीय बना दिया है। विगत शुक्रवार तक इस इलाके में नगर निगम की ओर से नाला उड़ाही का कार्य किया गया था। जिसका गाद निकाल कर सड़क पर ही छोड़ दिया गया था। बारिश के पानी के साथ यह गाद बह कर पूरी सड़क पर फैल गया था, जिसकी वजह से इलाके में लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था।वहीं अधिकांश मलबा बह कर वापस नाले में ही चला गया था। इधर रविवार की छुट्टी के कारण इस इलाके में गाद की सफाई नहीं की जा सकी। जिसकी वजह से रविवार को स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई। वहीं भोलानाथ अंडरपास में भी सुबह तक जलभराव की समस्या बरकरार रही। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में कीचड़ की वजह से राहगीरों को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम की ओर से कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.