फतेहपुर, अप्रैल 6 -- जाफरगंज। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना सोमवार को देरशाम विकास खंड क्षेत्र के गांव आंवरखेड़ा पहुंचे। जहां दिवंगत अवधेश मिश्रा के दुखी परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने ढांढस बंधाते हुए शोक संवदेना व्यक्त की। इससे पूर्व गांव जाते समय रास्ते में भाजपाइयों ने फूलमाला पहना विधान सभा अध्यक्ष का स्वागत किया। दिवंगत अवधेश मिश्रा के पुत्र प्रबोध मिश्रा भाजपा में दक्षिणी कानपुर के जिला महामंत्री हैं। इनके पिता का निधन 30 मार्च को लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था। दुखी परिजनों से मुलाकात करने के लिए विधान सभा अध्यक्ष देरशाम करीब सात बजे उनके आवास पहुंचे। जहां उन्होंने पुत्र प्रबोध मिश्रा, दिवंगत की पत्नी शशि मिश्रा, सुधीर कुमार दुबे आदि से बातचीत करते हुए शोक प्रकट किया। इससे पूर्व गहरुखेड़ा चौराहे में जहानाबाद विधाकय राजेन्द्र पटे...