दक्षिणामूर्ति मठ में चातुर्मास महोत्सव पहली अगस्त से
वाराणसी, जुलाई 31 -- वाराणसी। अस्सी स्थित पूर्वाम्नाय श्रीदक्षिणामूर्ति मठ में चातुर्मास महोत्सव एक अगस्त से शुरू होगा। 26 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव में दंडी संन्यासी स्वामी वनवैभवारण्य सरस्वती के सान्निध्य में विविध आयोजन होंगे। वानप्रस्थी संत हेमचंद्र झा के अनुसार इस दौरान प्रतिदिन प्रात:काल भगवान श्रीदक्षिणामूर्ति का पूजन, आरती, भगवान शिव का रुद्राभिषेक होगा। पूर्वाह्न में शिवपुराण का पाठ तथा सायंकाल सात बजे से ऋग्वेद के नासदीय सूक्तम् का पाठ एवं प्रवचन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.