सोनभद्र, मई 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। दक्षिणांचल में शनिवार की शाम को मौसम में अचानक बदल गया। आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते आंधी और बारिश शुरु हो गई। इससे दक्षिणांचल के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। बिजली के खंभे गिरने से दर्जनों इलाकों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। वहीं आंधी-बारिश के बाद लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। सोनांचल में पिछले तीन दिनों से मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई है। कभी धूप और कभी बादल छा जाने से लोगों ने तपिश से राहत महसूस की है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली रही। बारिश के बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। इससे उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को पसीने से तर बतर देखा गया। वहीं दोपहर बाद फिर आसमान में बादल छा गए। इससे दक्षिणांचल के कई इलाकों में आंधी और बारिश शुरु हो गई。 यह भी पढ़ें-...