मथुरा, मार्च 13 -- दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी नीतीश कुमार आईएएस द्वारा किए गए निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के बाद गुरुवार को मुख्य अभियंता द्वारा कमियों को सुधारने के लिए निर्देश दिए गए हैं। एमडी के आदेशों का पालन करने पर जोर देते हुए ट्रांसफार्मर जांच के लिए एसई शहरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को दक्षिणांचल एमडी नीतीश कुमार आईएएस द्वारा मथुरा जोन की समीक्षा बैठक की गई थी। यह पहली बार हुआ है कि एमडी 10 घंटे मथुरा में रहे और निरीक्षण, समीक्षा बैठक की। दिनभर विद्युत इंजीनियर एवं कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। ट्रांसफार्मर के बारे में संतोषजनक जवाब न मिलने पर पहले संबंधित इंजीनियर पर कार्रवाई के आदेश और बाद में जांच के आदेश दिए गए। एमडी द्वारा दिए गए निर्देश के बाद मुख्य अभियंता राजीव गर्ग द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक सुधार के ...