हमीरपुर, मार्च 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा के पहले राम-लक्ष्मण व जानकी की झांकी निकाली गई। इसके बाद हवन-पूजन के बाद मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ भंडारा का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। शहर के दीक्षित तिराहा स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, लक्ष्मण व जानकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के आयोजक अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मंदिर निर्माण के बाद शनिवार को गणेश व वेदी पूजन किया गया था। वहीं रविवार को राम लक्ष्मण व हनुमान की झांकी सजा कर प्राण प्रतिष्ठा की मूर्तियों को शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के विद्या मंदिर, रमेड़ी तरौस, देवादास, सुभाष बाजार, अस्पताल रोड, किंग रोड ...