दुमका, अप्रैल 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। शहर के सब्जी मंडी स्थित दक्षिणमुखी श्री महावीर मंदिर में मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से हनुमान जी की आराधना की। कार्यक्रम के तहत भगवान हनुमान जी को हलवा एवं केला का विशेष भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। आरती के पश्चात अच्छी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली दुमका के प्रमुख रवि कांत सुमन एवं कुलदीप कुमार मिठ्ठू द्वारा हनुमान जी को 11 नारियल अर्पित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में मंदिर के पुजारी सुनील मिश्रा सहित रणजीत सिंह, दीपक केवट, राम मंडल, लव कुमार मंडल, जयप्रकाश मंडल, सूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.