दक्षिणमुखी पंचमुखी हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान
मेरठ, जुलाई 30 -- पीएल शर्मा रोड स्थित सिद्धपीठ दक्षिणमुखी पंचमुखी हनुमान मंदिर में बुधवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। मंदिर के महंत पंडित कैलाश शर्मा एवं पंडित विवेक शर्मा ने दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र और मनोकामना सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पूजन के बाद भगवान हनुमान को नमकीन चावलों का भोग अर्पित किया गया, जिसका प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। मंदिर परिसर 'जय श्री राम' तथा 'जय हनुमान' के जयघोष से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- कटघर पर रामगंगा की महाआरती की इस अवसर पर राधेश्याम कश्यप, प्रदीप, पंकज गुप्ता, रोहित कुशवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.