जामताड़ा, मार्च 28 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा-करमाटांड़ मिशन रोड जाने वाली सड़क पर दक्षिणबहाल जोरिया पर बन रहे डायवर्सन का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा रहने के कारण लोगों को रोजाना क्षतिग्रस्त पुल पर जोखिम भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राहगीरों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द डायवर्सन निर्माण पूरा कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...