दक्षता वर्ग के दूसरे दिन दायित्वों के बारे में बताया
मेरठ, जून 3 -- शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेरठ में चल रहे दक्षता वर्ग के द्वितीय दिवस दायित्वों के संबंध में विचार विर्मश हुआ। मेरठ प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता ने मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व को 'शून्य' का ज्ञान प्रदान किया, जिसने गणित एवं विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति ला दी। उन्होंने कविता की पंक्ति जब जीरो दिया मेरे भारत ने, दुनिया को तब गिनती आई का उल्लेख करते हुए भारत की ज्ञान परंपरा को नमन किया। उन्होंने बताया कि भारत को सोने की चिड़िया केवल उसके भौतिक धन-वैभव के कारण नहीं कहा जाता था, बल्कि उसकी समृद्ध संस्कृति, सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था एवं आदर्श सामाजिक व्यवस्था के कारण भी विश्व में उसका विशेष स्थान था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.